संत रविदास नगर भदोही

सपा-बसपा ने समाज में जातिवाद का इतना जहर फैलाया कि भाजपा उठा रही उसका फायदा: डा. लोलारखनाथ

फिरोज खान, भदोही।

लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता डा. लोलारखनाथ उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर विनाश की घड़ी चल रही है। युवा वर्ग पढ़ लिख कर गोबर काढ़ रहे है। छात्र व छात्राएं सब आनलाइन हो गए है। किसान रो रहा है यूरिया, पोटास व डाई नही मिल रहा। जिससे धान की फसल को कीड़े खा रहे है।
उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक अपने क्षेत्र के विकास की बात नही करते। वह केवल अपना किसी तरह कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। आज विकास धरातल पर नही बल्कि भाजपा के घर मे है। पूरे प्रदेश में सड़कें गड्ढो में तब्दील हो चुकी है। भदोही की तमाम सड़के अपने हाल पर आंसू बहा रही है।

डा. उपाध्याय ने कहा कि रेवड़ापरसपुर मार्ग, इंदिरा मिल की सर्विस लेन व सिविल लाइन मार्ग सहित सभी सड़के जर्जर अवस्था मे है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों मिल कर भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों ने समाज में जातिवाद का इतना जहर फैलाया कि उसका फायदा बीजेपी ने उठाया। समाजवादी विचारधारा को इन पार्टियों ने ताक पर रख दिया। डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण के विचारों को त्याग दिया गया। डा. उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है। वह बगैर विचारधारा वाली पार्टी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!