मिर्जापुर

एकात्म मानववाद के प्रणेता के जीवन पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने प्रकाश डाला

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
 शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय बृजभूषण सिंह जी की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पार्टी के मूल अधिष्ठान के सृजनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता के जीवन पर प्रकाश डाला।
साथ में जिला के प्रत्येक जिला पदाधिकारी गणो ने पं0 उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसी तरह जिला के प्रत्येक मण्डल के मण्डल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने-2 मण्डलों एवं बूथों पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही साथ उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके अनेकानेक आदर्शों को उजागर किया गया।
Baliraji
        उक्त जयन्ती समारोह में जिले के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, संतोष गोयल, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, लाल बहादुर सरोज, डॉ0 सी0 एल0 बिन्द, जिला कार्यालय मंत्री शिव शरण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला आई0 टी0 संयोजक अमित कुमार सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!