मिर्जापुर

कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसानों ने रोड मार्च निकाला

डिजिटल डेस्क, जमुई/मिर्जापुर। 
 चुनार थाना क्षेत्र के जमुई में 25 सितंबर को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध का आह्वान करने पर अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन (भानू) तथा भारतीय किसान सेना ,भाकपा ने संयुक्त रूप से किसान बिल के विरोध में जमुई बाजार से कैलहट तक किसान विधेयक बिल का  विरोध रोड मार्च द्वारा किया। विरोध रोड मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सचिव भक्त प्रकाश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ,भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम राज पटेल ,भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष कविंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विरोध रोड मार्च कैलहट बाजार में जाकर सभा में तब्दील हुआ जहां पर किसानों द्वारा बिल विरोध का कागज पर लिखा हुआ जलाया गया भक्तप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि किसान कानून सभी किसान विरोधी है इससे किसान तबाह हो जाएगा जो किसानों के साथ धोखा विश्वासघात है किसान कभी भी इसके भ्रम में आने वाले नहीं हैं भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचंड किसान आंदोलनकारी, किसानों के मसीहा, किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले राम राज पटेल ने कहा कि किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा सरकार का योजना किसान को गुलाम बनाने की है जिसे सफल नहीं होने देंगे।
Baliraji
भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि किसानों से विश्वासघात करना सरकार को महंगा पड़ेगा किसान रोजी-रोटी से जूझ रहे हैं सरकार बेपरवाही  से मनमाने कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसान रोड मार्च में सुरक्षा हेतु तैनात उप जिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव, थानाध्यक्ष अदलहाट ,अहरौरा, फायर बिग्रेड के साथ काफी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी डटे हुए थे कृषि विधेयक बिल के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समर्थन दिया था सभा में धर्म देव उपाध्याय मुकुट धारी सिंह ,कविंद्र श्रीवास्तव ,अमरेश पटेल ,सोमारु सिंह ,जालिम सिंह ,करुणाशंकर शुक्ल ,मुन्ना चौबे ,रमेश सिंह स्वामी ,कैलाश ,मुन्नु इत्यादि के साथ सैकड़ों संख्या में किसानों ने रोड मार्च किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!