पडताल

और जब कुर्सी छोड़ बोरे पर बैठ गए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल

0 फुलियारी धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, लेखपाल के न आने पर मांगा स्पश्टीकरण
मिर्जापुर। 
जिलाधिकारी सुषील कुमार पटेल ने बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे के आस-पास मडिहान तहसील ग्राम फुलियारी में पी0सी0एफ0 के द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लेखपल के आने सूचना पर केन्द्र प्रीारी के द्वारा बताया गया कि लेखपाल राजीव कुमार दूबे सम्बद्ध किये गये परन्त आज नहीं आये। लेखपाल के अनुपस्थि रहने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मडिहान से स्पष्टीकरण मांगने का आदेष दूरभाश पर दिया गयां। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी संज्ञा पाण्डेय उपस्थित पायी गयी। उनके द्वारा बताया कि गया कि अब तक 13219.20 कुन्तल धान की खरीद की गयी है तथा केन्द्र पर 406.80 कुन्तल धान अवषेष जिन्हे ट््रक पर लोड किया जा रहा था।  आज 07 किसानांं को से 272 कुन्तल धान की खरीद की गयी है कुछ किसानों के धान की तौल करायी जा रही है। केन्द्र पर तीन कांटा लगाने की अनुमति है परन्तु मौके पर दो कांटा लगा पाया गया, डस्टर मषीन के बारे में बताया गया कि आज मषीन में कुछ गडबडी आ गयी है ठीक कराने के लिये भेजा जा रहा है, कल तक सही हो जायेगा। केन्द्र लगभग 750 बोरा उपलब्ध है, 15 मजदूर काम करते हुये पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र पर उपस्थित किसान विपिन बिहारी बिन्द ग्राम परमापुर से वार्ता की गयी उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 135 बोरा लगभग 50 कुन्तल के आस-पास धान लाया गया है जिसकी तौल करायी जा रही है। उनके द्वारा किसी समस्या का होना नहीं बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देषित किया गया कि पर डस्टर को तत्कला ठीक कराया जाये तथा केन्द्र पर 1200 कुन्तल तक की टोकन बांटे जाये जिससे कम से कम 900 कुन्तल की ख्रीद अवष्य की जा सके।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!