मड़िहान विधानसभा के पटेहरा ब्लॉक के पड़रिया कला न्याय पंचायत के अमोई बमोरी में संगठन सृजन के तहत बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा व संचालन कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि कुमार दुबे वह पटेहरा के प्रभारी संजय पांडे व रंजीत बेलदार उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम सभा स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई तथा 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि कुमार दुबे कहा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान मजदूर और नौजवान विरोधी करार दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इनके झूठे व भ्रामक प्रचार पर्दाफाश करने और डटकर मुकाबला करने की बात कही। मड़िहान विधानसभा प्रभारी संजय पाण्डे ने कृषि बिल और किसान आंदोलन पर सरकार को जमकर घेरा बैठक में ब्लॉक प्रभारी रणजीत बेलदार दुर्गा प्रसाद मिश्र, होरीलाल उत्तम कोर, प्रशांत मिश्रा, नीलम देवी, धनराज, फुलवंती, गीता, राम कुमार सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी: रवि कुमार दूबे
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





