मंगलवार को सुरक्षित यातायात व सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को रोकने व यातायात के नियमों का पालन के प्रति जागरुक करने के लिए सरकार के आदेश के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 21 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021तक के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में एन एच ए आई के सहयोग से परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क, राज्य सड़क (टोल प्लाजा) पर रोड सेफ्टी कार्यक्रम और चालकों का हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया,तत्पश्चात श्री प्रभात राय (सीओ नगर/यातायात), प्रभारी यातायात मीरजापुर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग कर सुरक्षित यातायात हेतु रमईपट्टी तिराहा से आबकारी तिराहा, शैलेश तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा सहित सम्पूर्ण कचहरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया, अपराह्न में लेन ड्राइविंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के संबंध में लोगो को जागरूक और प्रवर्तन की कार्यवाही की गई, जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी यातायात मीरजापुर (मय हमराह) द्वारा बस, ऑटो, टैम्पो, जीप और ई रिक्शा चालकों को बैक लाइट, बैक मिरर, इंडिकेटर, सीट बेल्ट, लाइट रिफलेक्टर आदि के महत्व को बताया एवं सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कर जागरूक किया गया और रात्रि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहनों पर लाइट रिफ्लेक्टर लगाया गया, सड़क सुरक्षा यातायात व्यवस्था संबंधी नियमो के बारे में अवगत कर सुरक्षित यातायात हेतु वाहन चालकों एवं उपस्थित लोगो को बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाए, तेज रफ्तार से वाहन न चलाए, खतरनाक तरीके से ओवरटेक न करें, वीना वैद्य दस्तावेजों के वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात न करें, रात्रि में वाहन चलाते समय डीपर का प्रयोग करें, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए, लेन ड्राइविंग, रोंग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट पहने वाहन न चलाए, तेज गति से वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों से जागरूक किया गया और यातायात जागरूकता हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया।
टोल प्लाजा पर रोड सेफ्टी कार्यक्रम और चालकों का हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





