चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट रेलवे ट्रैक पर रविवार को पचेवरा गांव निवासी युवक के मिले शव के मामले में मृतक की मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात के विरूद राजकीय रेलवे पुलिस में मुकदमा दर्ज करायी है। माता ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग में उठे विवाद के कारण उसके पुत्र की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर लाकर फेक दिया गया। मृतक युवक राजन शर्मा (35) की माता उर्मिला देवी ने पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाया है कि घर के बगल की रहने वाली एक लड़की से उसके पुत्र का प्रेम संबंध था लेकिन लड़की के पिता को इस बात से नाराजगी थी जिसके चलते वह 20 फरवरी को अपनी पुत्री को मारे पीटे भी थे जिसकी शिकायत पुत्री ने 112 नंबर पुलिस से की थी। इसके बाद मामले में सुलह समझौता करने की बात कहकर 19 फरवरी को पुत्री के पिता द्वारा मेरे पुत्र को गांव बुलाया गया। रायबरेली से 20 फरवरी की शाम पुत्र अपनी बहन के घर रामनगर आया रात वही रूका दूसरे दिन वह घर आया उसी दिन दोपहर पुत्र को सुलह समझौते के लिए गांव के ही संजय उपाध्याय, उनका पुत्र ओम उपाध्याय व सहसपुरा निवासी उसके मामा ने बुलाकर उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर लाकर फेक दिया।पुलिस ने माता की तहरीर पर सोमवार को उपरोक्त लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है। मृतक युवक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था जो रायबरेली में एस0बी0आई के यूनो में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था।सोमवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम द्वारा विडियो कैमरे के निगरानी में किया गया। ग्राम चुनाव माहौल क़ो देखते हुए शान्ति व सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार सिंह, कोतवाल गोपालजी गुप्ता मय दल बल के साथ मौजूद रहे।
रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में दो नामजद समेत तीन के विरूद हत्या का मुकदमा दर्ज
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





