आध्यात्म

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद का लिया आशीर्वाद

० डेढ़ घंटे का समय आश्रम में स्वामी जी व अन्य साधु संतों के बीच बिताया
Digital Desk,चुनार (मिर्जापुर)।
   पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जिले में कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने से पूर्व सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुचें। स्वामी अडगडानंद महाराज का दर्शन कर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।काफिले के साथ शुक्रवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री आश्रम पहुचें और लगभग डेढ़ घंटे का समय उन्होंने आश्रम में स्वामी जी व अन्य साधु संतों के बीच बिताया।
     अडगडानंद महाराज के कक्ष से बाहर निकलने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहाकि स्वामी अडगडानंद लगातार जनता के बीच यथार्थ गीता का ज्ञान बाटने का कार्य कर रहे हैं और समय समय पर समाज का मार्गदर्शन भी करते रहे हैं। समाज को किस दिशा में जाना है उसके लिए भी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे।
 उ0प्र0 ही नही बल्कि देश दुनिया से तमाम लोग आश्रम से जुड़े हुए है, यहां आने से एक सुखद अनुभूति होती है इसलिए मैं आज इस पवित्र स्थान पर आया हूं। उन्होंने कहाकि उ0 प्र0 की जनता देश प्रदेश मे सरकार बदलना चाहती है भाजपा सरकार में किसान, युवा कारोबारी सब परेशान हैं। पिछले जो भी बजट आये उनमें न काम दिख रहा है न नौकरी और न ही रोजगार, इस सरकार में महगांई चरम पर है। बढे हुए डीजल पेट्रोल व रसोई गैस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में बेतहाशा मूल्य बृदि हुई है।
आज देश का गरीब परिवार फिर से लकड़ी और उपली पर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं। कहा कि सिर्फ सरकार बनाने के लिए भाजपा सरकार ने गरीबों को गैस सिलेंडर का वितरण किया था क्या गरीबों को सरकार निःशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करायेगी यह एक बडा सवाल है। सरकार से मांग किया है कि गरीबों को निःशुल्क सिलेंडर दी जाय। पत्रकारों द्वारा  संवाद के दौरान  पूछे जाने पर कहा कि क्या विन्ध्य क्षेत्र से चुनाव का आगाज करेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि सोनभद्र में समाजवादी  शिविर लगाकर समाजवादी पार्टी ने सरकार बनाया था और अब मां विन्ध्यवासिनी का आशीर्वाद लेकर पुनः उ0प्र0 में सरकार बनायेंगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे बाद 3.10 बजे आश्रम से मुख्यालय के लिए रवाना हो गये। इस दौरान आश्रम के नारद महाराज, सोहन बाबा, लाले महाराज आदि प्रमुख मौजूद रहे।
इनसेट में….
निषाद पार्क के पास माल्यार्पण कर स्वागत किया
चुनार (मिर्जापुर)।
वाराणसी से सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम जानें से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले को नगर में प्रवेश के दौरान बालू घाट स्थित गुह्यराज निषाद पार्क के पास माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सभासद राजेश कुमार, सुनील कुमार यादव, करतार सिंह आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!