खास चुनाव चर्चा

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल 27 भाजपाई पार्टी से बहिष्कृत

0 प्रदेश अध्यक्ष के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने जारी की सूची
मिर्जापुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध इसी पद से चुनाव लड़ रहे पार्टी के 27 कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त होने पर तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
    जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने मंगलवार को कुल 27 ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची जारी की, जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सीखड एक से संजय सिंह, मजवा एक से चंचल शुक्ला, मझवा 3 से सत्येंद्र सिंह, कोन एक से राम आसरे बिंद, कोन दो से अंकुर दुबे, को तीन से रणजीत सिंह, छानबे दो से अजय शुक्ला, छानबे दो से दुर्गेश पांडे, छानबे 5 से प्रेम बहादुर सिंह, छानबे 5 से नीरज सिंह को निष्कासित किया गया है।
टूव्ह लालगंज एक से संजय कोल, हलीया एक से रवि सिंह, हलीया 4 से रामसागर और अमरेश, जमालपुर एक से संतरा देवी व पांच से संतोष पटेल, नारायणपुर एक से धर्मराज सिंह,  3 से संतोष मौर्य व 4 से अजय  खटखट, पहाड़ी एक से धर्मजीत सिंह और प्रशांत उपाध्याय, पहाड़ी दो से बाल कृष्ण पाठक उर्फ बम बम, सिटी 1 से पप्पू सोनकर, लालगंज दो से हृदय नारायण मिश्रा, कोन तीन से अनुराधा सिंह, हलिया तीन से विनय सिंह उर्फ बबलू और हलीया 4 से गिरजा को को भारतीय जनता पार्टी के पद अथवा सदस्यता अथवा दोनों से निष्कासित किया गया है।

देखें भारतीय जनता पार्टी से निष्कासितओं की सूची

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!