मिर्जापुर

पुण्यतिथि पर याद किये गए क्रान्तिवीर यदुनाथ सिंह

नरायनपुर।
     ‘तू जमाना बदल’ का नारा देने वाले पूर्व विधायक क्रान्तिवीर को उनकी पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके निवास स्थान नियामतपुर कला में नमन किया गया। इस अवसर पर शांतियज्ञ भी हुआ। कोरोना के चलते इस कार्यक्रम में निकट संबंधी तथा पारिवारिक लोग ही उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
     वैदिक रीति से यज्ञ बगही के रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। इनको यदुनाथ सिंह के सुपुत्र धनंजय सिंह ने ‘तू जमाना बदल’ पुस्तक भेंट की। संक्षिप्त गोष्ठी में पूर्व विधायक के प्रतिनिधि रहे दौलत राम सिंह ने अपने संस्मरणों को साझा किया। ‘तू जमाना बदल’ पुस्तक के लेखक व अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि यदुनाथ सिंह जी जीते जी ही किंवदंती बन गए थे। वे महान क्रांतिकारी थे। उनकी चर्चा से ही जोश भर जाता है। ऐसे क्रांतिकारी सदियों में पैदा होते हैं।
           कार्यक्रम में पूर्व विधायक की धर्मपत्नी  प्रभावती देवी, पुष्पा देवी, मुकेश पटेल, श्रद्धा सिंह पटेल, सावित्री सिंह, अनुराधा सिंह, अनामिका सिंह, मान्या सिंह पटेल, विवेक सिंह, वेदप्रकाश सिंह, मुरब्बी सिंह आदि ने शिरकत की।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!