मीरजापुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 के अन्तर्गत गठित आंतरिक परिवाद समिति व स्थानीय परिवाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा की गई। जनपद स्तर पर अब तक कितने ऐसे प्रकरण प्राप्त हुए हैं पूछे जाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती शक्ति त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि अब तक 2 प्रकरण प्राप्त हुए थे जिनका निस्तारण कर दिया गया। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अब तक कुल 82 कार्यालयों में स्थानीय परिवाद समिति का गठन हो चुका है। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में स्थानीय परिवाद समिति का गठन कराये जाने हेतु निर्देश दिया। बैठक में जिला दिव्यांगजन अधिकारी सुश्री दिव्या शुक्ला ,पुजा मौर्य, रेनु पांडेय, डॉ मंजु यादव, निधि मद्धेशिया, रजनी दूबे , नगीना सिंह आदि मौजूद रहे।
सभी कार्यालयो मे आन्तरिक परिवाद समिति का किया जाये गठन
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





