पंचायत चुनाव

नवनिर्वाचित राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह को एडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र

मिर्जापुर।

निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू पटेल सहित जिले के निर्विरोध निर्वाचित अन्य ब्लाक प्रमुखों को प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपा गया।

अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने सभी निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, विंध्य भूषण एवं जनपद के मालवीय जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, आर ओ देवेंद्र सचान उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि भाजपा के 5 निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों सतेंद्र कुमार सिंह पटेल, चन्द्र प्रकाश पटेल, गजेंद्र सिंह पटेल, मीनाक्षी सिंह और जयंत कुमार को प्रमाण पत्र आज कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी द्वारा सौंपा गया।

गंगासागर दुबे, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जगदीश सिंह पटेल, रविन्द्र पटेल, रवि पाण्डेय, दिनेश प्रताप सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश दुबे रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!