आपका समाज

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वृहद पौधरोपण किया गया

मिर्जापुर‌।
आशा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पीपल और नीम के पौधे लगाए गए।
उक्त कार्यक्रम संस्था के मुख्य कार्यालय ग्राम पथरा दसौंधी सन्डवां मीरजापुर में आयोजित किया गया। संस्था का मुख्य कार्य महिलाओं, किशोरियों और वंचित लोगों की स्थितियों में सुधार करना एवं कृषि तथा पर्यावरण के उन्नयन में सहयोग करना शामिल है।
इस अवसर पर संस्था की प्रमुख कीर्ति राय (प्रबंधक) व सदस्यों के साथ आसपास के कुछ गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए, जिनमें रविन्द्र कुमार राय (एडवोकेट), दीपक कुमार, रामेश्वर राय, श्रीमती आशा देवी, पार्वती देवी, सोनी, मनीषा तथा दीक्षा ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!