मिर्जापुर

युवा उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे: राजेश सिंह हिन्द

मिर्जापुर।
       गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय पं0 दीनदयालपुरम बरौंधा कचार मे सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी ने करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 4.5 वर्षों में अराजकता को पूर्ण रूप से समाप्त करते हुए सुशासन से कार्य कर रही है। लगभग 13 लाख युवाओं को रोजगार व लगभग 2 करोड़ आवास प्रदान किया। युवा मोर्चा के प्रभारी राजेश सिंह हिन्द ने वृत्त लेते हुए जिला कार्यसमिति को संबोधित किया और कहाकि जब से प्रांशुदत्त द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभाले हैं और जिले में सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी जब से अध्यक्ष बने हैं, तब से युवाओं में काफी ऊर्जा का संचार है। युवा उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। 2022 के चुनाव में योगी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
बैठक में मुख्य वक्ता रणजीत राय प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त के आह्वान पर युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी मीरजापुर के पांचों विधानसभा के युवा मोर्चा, जिला पदाधिकारीगण, मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र संयोजकगण के अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर लक्ष्य 350 पार के विजय लक्ष्य को पूर्ण करते हुए उत्तर प्रदेश के अन्दर पुनः भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवतुल्य कार्यकर्ता करेंगे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जावान उद्बोधन से जोश भरते हुए संगठन के कार्यों को कार्यकर्ताओं को बताया एवं 7 वर्ष  केन्द्र सरकार की व 4.5 वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हर बूथ पर जाकर जनजागरण अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा अहम भूमिका निभायेगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रितेश सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र द्विवेदी, शशांक दूबे, दीपक शुक्ला, रोहित त्रिपाठी, शिवम श्रीवास्तव, शिखर गिरि, अभिनव सिंह, सोनू सिंह, राकेश पटेल, अनुराग बेटू, जगदीश पाल, ईं० विवेक बरनवाल, अश्वनी गुप्ता, चंदन सिंह, मुकेश पाण्डेय, संदीप सोनी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेंद्र द्विवेदी ने दिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!