मिर्जापुर

सपाजनों ने मनाई सरदार पटेल की 146वीं जयंती

0 सरदार पटेल देश की एकता के थे सूत्रधारः देवी प्रसाद चौधरी
मिर्जापुर। 
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 146वीं जयंती पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने किया।  
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखण्ड भारत के कुशल शिल्पी थे। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे।
   
           सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे थे। इस दौरान आजादी की लड़ाई जोर पकड़ रही तो पटेल भी महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में कुद पड़े। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्त्व भी किया।
श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 
       
     उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी। किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे।
 
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जवाहर लाल मौर्या, अशोक मिश्रा, राकेश यादव, नागेन्द्र तिवारी, श्याम मोहन यादव, रमेश गौड़, विजयशंकर प्रजापति, रामजी यादव, अंकुर सिंह यादव, रमाशंकर कोल, मो0 समीम सिद्दकी, रामनरेश यादव, गोबिन्द यादव, अरशद अली, प्रहलाद पाठक, शशांक यादव, गौरव यादव, अभय यादव, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
 
       
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!