आगमन

राजस्व के विभिन्न बिन्दुओं पर अध्यक्ष राजस्व परिषद ने की जिले की समीक्षा

0 ग्राम समोगरा का निरीक्षण कर विकास कायोर् का लिया जायजा  अध्यक्ष राजस्व परिषद

0 ग्राम विकास कार्यों एवं समस्याओ का  किया निरीक्षण

मीरजापुर।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मुकुल सिंह (आई0ए0एस0) अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का जनपद मीरजापुर आगमन के भ्रमण कायर्क्रम में सिद्धिपीठ गेस्ट हाउस शिवपुर विन्ध्याचल में बुके देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह से मीरजापुर के विकास एवं राजस्व परिषद से सम्बन्धित विभिन्न आयामो पर चचार् किया।

जिलाधिकारी ने अध्यक्ष को राजस्व सम्बन्धी विभिन्न बिन्दुओ पर सम्रता से प्रकाश डालते हुये आपेक्षित राजस्व प्राप्तियो पर बल दिया। मीरजापुर के राजस्व विकास कायोर् के प्रगति का अवलोकन पश्चात उन्होने सराहना किया। अध्यक्ष जी ने सांय 04 बजे भ्रमण कायर्क्रम के अन्तगर्त ग्राम समोगरा तहसील सदर का निरीक्षण करते हुये ग्राम विकास के कायोर् का अवलोकन किया तथा जनता जनादर्न से सवांद करते हुये उनकी समस्याओ को सुना।

उन्होने ग्रामवासियो को आश्वस्त किया कि उनके समग्र विकास के दृष्टिगत जो भी उनकी अपेक्षायें एवं आंकाक्षायें है उन्हे प्राथमिकता के आधार पर पूणर् किया जायेगा। ग्रामीण जीवन में सुविधाओ के यथार्थ की स्थिति एवं ग्राम विकास की विभिन्न निमार्ण एवं योजनाओ से रूबरू होने के लिये  अध्यक्ष जी का रात्रि विश्राम ग्राम समोगरा में ही प्रस्तावित हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!