खास चुनाव चर्चा

शिक्षक समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए उन्हें न्याय दिलाने को रहेंगे तत्पर: विनय कुमार सिंह

० दोबारा जिलाध्यक्ष बने विनय कुमार सिंह, नयी कार्यकारिणी घोषित की
० माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मिर्जापुर का वार्षिक जनपदीय निर्वाचन संपन्न  
मिर्जापुर। 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मिर्जापुर का वार्षिक जनपदीय निर्वाचन कार्यक्रम नगर के एएस जुबली इंटर कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी वाराणसी मंडल अध्यक्ष संत सेवक सिंह के देखरेख में चुनाव हुआ। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी और मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल विरेंद्र प्रताप तिवारी उपस्थित रहे।
    चुनाव सर्वसम्मति से और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को पुनः पद दायित्व सौंपा गया। कुछ नए लोगों को भी उनकी सक्रियता के आधार पर दायित्व दिया गया।
 चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रमुख पदाधिकारी जिन्हें दायित्व दिया गया है, उनमें जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला मंत्री रविंद्र नारायण सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, आय-व्यय निरीक्षक प्रशांत वर्मा, मीडिया प्रभारी- श्रीश श्रीवास्तव के अलावा 9जिला उपाध्यक्ष, 9 संयुक्त मंत्री सहित 20 जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।
जिला उपाध्यक्षों में क्रमशः सुधीर सिंह, राहुल सिंह, दिनेश कुमार, डॉ विजय दुबे, अमर बहादुर, मायापत्ती सिंह, चंद्रमणि यादव, अंजू पाल (महिला वर्ग) एवं संयुक्त मंत्री क्रमशः कृष्णकांत सिंह, महेंद्र प्रताप, मनोज सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, नारायण सिंह, ज्योति वर्मा (महिला वर्ग), संत कुमार, राहुल सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने कहा कि संगठन को गति देने का दायित्व आप सभी शिक्षक साथियों का है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सदस्यता को पूर्ण करने का आश्वासन मांगा। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी ने कहाकि संगठन इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है, संगठन को मजबूती देने की जरूरत है। विंध्य मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सक्रियता के लिए सभी का आवाहन किया।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षक साथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और और शिक्षकों को आश्वासन दिया कि संगठन उनकी समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा, हम सब ने मिलकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!