अन्याय के खिलाफ

एक फरवरी को देशव्यापी पुरानी पेंशन बहाली हेतु जागरूकता महाभियान कार्यक्रम: बी पी सिंह रावत 

0 पोस्टर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज होगी बुलंद #voteforOPS, # we support OPS हमारी मांग पुरानी पेंशन

0 देश भर के लाखो एनपीएस कार्मिक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए करेंगे कार्यक्रम आयोजित, कोविड नियमों का होगा पालन 

मिर्जापुर। 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष/ महासचिव आईटी सेल प्रभारी  मुख्य रूप से सामिल  हुए।  राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाली मांग सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका सभी पदाधिकारियों को सोसल मीडिया पर सक्रियता निभाने के लिए कहा है। पुरानी पेंशन बहाली मांग को प्रमुखता से सोसल मीडिया पर फेसबुक ट्विटर हर पटल से विशेष रूप से भागीदारी करने पर जोर दिया। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा को मजबूत करने के लिए सभी प्रदेश प्रभारी / अध्यक्ष /महासचिव  से आग्रह किया है कि अपने अपने प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार कार्यक्रम करने पर जोर दिया जाय  प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारियों को लगातार सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने एक फरवरी को पुरानी पेंशन जागरूकता महाभियान कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है, जिसमे पोस्टर के माध्यम  से #voteforOPS  # we support OPS  पुरानी पेंशन बहाल करो की आवाज को ट्विटर अभियान चलाकर देश के एनपीएस कार्मिक अपनी आवाज को बुलंद करेगे जिससे सभी राजनीतिक पार्टियों का सभी राज्य सरकार एवं  केंद्र सरकार का ध्यान पुरानी पेंशन पर गंभीरता पूर्वक आकर्षित किया जा  सके राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा लगातार देश भर में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए आंदोलन कर रहा है जिसमे कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स पुलिस कर्मी रेलवे कर्मी बैंक कर्मी सफाई कर्मी पैरा मिलिट्री के जवान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे है देश के हर कोने से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द हो रही है आज की मीटिंग में गुजरात उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ जम्मू कश्मीर तेलंगाना राजस्थान उत्तराखंड असम गोवा मध्य प्रदेश हरियाणा बिहार झारखंड अन्य सभी राज्यों के पदाधिकारी सामिल हुए, जिसमे मुख्य रूप से राकेश कंधारिया, मृगनयनी सलाथिया, बिरेंदे दुबे, अछूतानंद हजारिका, बसंत चतुर्वेदी, डा पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, गुलजुवेर डेंग, सीताराम पोखरियाल, मंसूर खान, राजेश शर्मा, मैमूना खान, तसीना मकबूल, पंकज सिंह, विमलेश कुमार, शोभानाथ यादव, सुमन यादव, ओमिलाल योगी, केसर सिंह चंपावत, श्याम सुंदर शर्मा, गजराज सिंह सिसोदिया, अब्दुल रौफ अहमद, संदीप बोरकर, हेमराज जाट, आर्यमान सिंह, चंपावत, प्रशांत सिंह, प्रकाश चंद शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!