अंतर्राष्ट्रीय

प्रथम पैरामेडिकोन 2022 का सफल समापन

मिर्जापुर।
विश्व स्वास्थ्य दिवस से प्रारंभ हुए प्रथम पैरामेडिकोन का शुक्रवार को सफलपूर्वक समापन हुआ। प्रथम पैरामेडिकोन के सफल आयोजन के लिए आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएं दिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए प्रेरित किया आज द्वितीय दिन के सत्र में डॉक्टर रत्नाकर त्रिपाठी यूनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी (यू.एस.ए.), डॉक्टर रवि कुमार रेड्डी, श्री श्री तत्वा बेंगलुरु, विनय कुमार द्विवेदी (चंडीगढ़ विश्विद्यालय), डॉक्टर श्रवण कुमार सिंह (डी.आर.डी.ओ.), प्रो. ज्ञाननेंद्र कुमार सोनकर (के.जी.एम.यू.), डॉक्टर राहुल कुमार कौशिक (नोएडा), डॉक्टर अनिता सिंह (बी.एच.यू.), डॉक्टर सुब्रत कुमार भट्ट मिश्रा (कोलकता), डॉक्टर प्रियदर्शी सौम्य रंजन साहू (यू.एस.ए.), डॉक्टर मनीष कुमार मिश्रा (मिसुरी यूनिवर्सिटी) आदि प्रोफेसरों एवं वैज्ञानिकों ने अपने अपने विषय सम्यक व्याख्यान दिया और छात्र-छात्राओं को मेडिकल टेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी में शोध के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. आर. डी. त्रिपाठी ने समापन समारोह की अध्यक्षता की ओर समापन समारोह का समापन उप सचिव डॉक्टर प्रज्ञा मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अश्विनी कुशवाहा ने किया। डॉक्टर एम. पी. अहिरवार और डॉक्टर एम. के. नंदी, डॉक्टर एम. के. सिंह सह-संयोजक डॉक्टर बि. एम. एन. कुमार  ने कार्यक्रम की विश्व स्तरीय सफलता का श्रेय संचालन समिति को दिया। सभी सत्र के चेयरपर्सन कॉर्डिनेटर ने अपना मुल्यवान समय देकर सत्रों को सम्पूर्ण कराया। कार्यक्रम के सचिव डॉक्टर राघवेंद्र रमन ने सभी छात्र-छात्राओं, मुख्य परिसर एवं दक्षिणी परिसर के सभी आचार्यों एवं सम्मेलन के डेलीगेट्स को सह्रदय धन्यवाद दिया ।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!