आगमन

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की अपना दल एस की सदस्यता

मिर्जापुर।
 वासलीगंज मुहल्ले में रविवार को नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। नगर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे प्रदेश में भाजपा सपा के बाद अपना दल एस का ही नंबर है। जिससे सभी लोगों का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही पुराने साथी सदस्यों से मुलाकात हुई।
      नगर विधानसभा महिला मंच नगर महासचिव नमिता केसरवानी ने कहा कि अपना दल एस माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय  वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। और उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा।
       कहा कि अपना दल एस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान व हक अधिकार की लड़ाई लड़ता है। नगर विधानसभा महिला मंच नगर अध्यक्ष अर्चना अग्रहरी ने कहा कि अपना दल एस की लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। हर वर्ग के लोग अपना दल एस की सदस्यता लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि अपना दल एस के विचार एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि सदस्यता अभियान नगरपालिका अंतर्गत सभी वार्डों में समय-समय पर पार्टी की सदस्यता अभियान चलता रहेगा। तथा केंद्रीय मंत्री जी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को मिशन 24 में जीत के लक्ष्य का मंत्र बताते हुए कहा था कि इसके लिए सभी को मिलकर 24 घंटे काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव फतह करने के बाद अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
     अब हमें 2024 के लक्ष्य को फतह करना है इसके लिए पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए जमीन पर उतर कर काम करना होगा। राकेश अग्रहरी व अनीता अग्रहरी ने सक्रिय सदस्य की सदस्यता ग्रहण की। नगर विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश चंद केसरवानी का इस कार्यक्रम में बहुत सहयोग है।
      इस मौके पर श्रीमती रेनू भरतियां, अल्पसंख्यक मंच मुस्तफा जी (पासा) श्रीमती मीना मोदनवाल, श्रीमती किरण देवी, श्रीमती सुमन मोदनवाल, श्रीमती गीता देवी, नसीम कुरैशी, श्रीमती तोसीमा केसरवानी, दुर्गा प्रसाद केसरवानी, अजय केसरी, अवधेश त्रिपाठी, अमित कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!