मा तुझे सलाम

किसान मोर्चा की बैठक मे घर–घर तिरंगा कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

मिर्जापुर।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री नागेश्वर तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशीनाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा सुनील रहे।
मुख्य अतिथि ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्राम समिति के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने तथा घर – घर तिरंगा झंडा 11.08.2022 से 15.08.2022 तक लगाने का अपील किया।
       बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मानस दूबे, आशुतोष त्रिपाठी, सहेन्द्र मौर्य, नीरज सिंह, रामसागर तिवारी, गिरीश दूबे, अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, मनोज गिरी, पवन, मनोज त्रिपाठी, प्रथम साहू, नितिश पटेल, महानरायण दूबे, रतन सिंह के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!