खास खबर

साजिशन कराया 11 साल के बेटे का खतना: पिता की तहरीर पर धर्मान्तरण का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने मा सहित दो को भेजा जेल

मिर्जापुर। 

शनिवार को अरूण सिह पुत्र निरंजन सिंह निवासी नंगल खेड़ी पानीपत हरियाणा द्वारा लिखित तहरीर कि वादी के पुत्र गोलू उम्र करीब-11 वर्ष का खतना कराकर धर्मान्तरण करा दिया गया है। अरुण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम थाना चील्ह पर अपराध संंख्य्या 85/2022 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (2021) व 504, 506,153ए भादवि बनाम शरीफ पुत्र मुन्ना आदि 4 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की।

मामले में बच्चे की मां बेबी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो दो साल पहले ईदू खां को पिता बताकर बच्चों को लेकर उसके साथ चली आई थी। अरुण पानीपत, हरियाणा का रहने वाला है। करीब 15 वर्ष पूर्व बेबी नामक लड़की से उसका हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। विवाह के बाद उन दोनों से 3 बच्चें हुए जिसमें गोलू 11 वर्ष, काजल 9 तथा सोनी 7 वर्ष की है।

अरुण ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 2 वर्ष पहले उनकी पत्नी ने झूठ बोलकर चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में धोखे से ईदू खां को पिता बताकर उसके साथ चली आई। इसी बीच अरुण रोजी रोटी के चक्कर में पानीपत चला गया। जब वह करीब चार माह पूर्व लखनपुर आया। उसे पता चला कि गांव के ही शरीफ पुत्र मुन्ना के बहकावे में आकर इसकी पत्नी पूना चली गई। पत्नी अपने विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निवासी बहनोई अवताफ ने लड़के गोलू का मुसलमानी करा दिया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अभियुक्त शरीफ पुत्र मुन्ना निवासी लखनपुर थाना चील्ह व अभियुक्ता बेबी पत्नी अरूण निवासिनी नंगल खेड़ी, पानीपत हरियाण हालपता- लखनपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को शनिवार को ग्राम लखनपुर से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाही मे थानाध्यक्ष चील्ह अजीत कुमार श्रीवास्तव मय टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!