अन्याय के खिलाफ

सत्येंद्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष एवं लेखपाल संघ अध्यक्ष श्रीमती बेनू यादव मोर्चा की महिला विंग अध्यक्ष मनोनीत

0 पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगोष्ठी कर कार्मिको ने किया आगाज
0 विंध्याचल मिर्जापुर मंडल में सशक्त बनाने हेतु पदाधिकारियों का किया मनोनयन
मिर्जापुर।


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान मे एक कार्मिक संगोष्ठी का आयोजन सोमवार की समय 1:00 बजे से विश्वेश्वरैया हॉल फतहां मिर्जापुर में सकुशल संपन्न हुआ। मोर्चा को विंध्याचल मिर्जापुर मंडल में सशक्त बनाने हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।

मंडल संरक्षक/सलाहकार गुलाब तिवारी एवं मृगेश यादव, संतोष कुमार मंडल अध्यक्ष, मनोज कुमार नीलम मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम कृष्ण त्रिपाठी मंडल मंत्री, मण्डल उपाध्यक्ष में भगवती सागर, योगेश कुमार, अशोक पांडे, गंगाराम यादव मीडिया प्रभारी एवं जनपद संरक्षक /सलाहकार शिव लाल यादव, अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मनोज कुमार सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष शिव बालक सिंह, योगेंद्रपती भारती, संजय कुमार उपाध्यक्ष, कमल कुंज चौबे उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य संगठन मंत्री, कृतार्थ श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, श्रीमती बेनू यादव अध्यक्ष लेखपाल संघ मिर्जापुर को मोर्चा का महिला विंग का जनपद अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार जनपद अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनो के अध्यक्ष/मंत्री एवं विभिन्न विभागों के कर्मिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्वरूप कनौजिया विनोद बुधीराम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा एवं विमलेश अग्रहरी प्रांतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, सर्वेश सिंह प्रीतम, प्रांतीय अध्यक्ष लघु सिंचाई विभाग द्वारा मिर्जापुर मंडल में संगठन को सशक्त बना कर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्षरत रहने का आवाहन किया गया।

साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत जी के आवाहन पर माह नवंबर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन की तैयारी के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!