बाढ की विभीषिका

डीएम ने कोन ब्लाक के मुजेहरा में बाढ़ प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का किया निरीक्षण, आवागमन हेतु पर्याप्त नाव की व्यवस्था के निर्देश दिये

0 जनपद स्तरीय बाढ़ सकन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या-05442-253630 एवं 256357 पर बाढ़ से सम्बन्धित दी जा सकती है सूचना -जिलाधिकारी
मिर्जापुर।
  जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कोन विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम मुजेहरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित गाॅव के लेखपाल को निर्देशित किया कि गाॅव में ही रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की निगरानी रखें। उन्होने उप जिलाधिकारी सदर से बाढ़ राहत प्रबन्धन, बाढ़़ चैकियो तथा नदी के कटान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में प्रभावित लोगो के लिये आवश्यकता पड़ने पर राहत सामाग्रियो का वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि अभी एक दो दिन के अन्दर जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है अतएव समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय।
जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से वार्ता कर बाढ़ की स्थिति व होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कुछ ग्रामीणो के द्वारा नाव की व्यवस्था की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 03 नाव की व्यवस्था की गयी है। आवश्यकता पड़ने पर बढ़ायी भी जा सकती हैं। अपने भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुजेहरा गाॅव के मजरा मठिया में गंगा तटवर्ती किनारो पर भ्रमण कर जायजा लिया गया, ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि मुजेहरा के मठिया मजरा की लगभग 900 आबादी वाले में अभी गंगा के किनारे लगभग छोटे बड़े 10 मकान प्रभावित हुये है। अभी गाॅव मंे पानी नही पहुॅचा हैं, परन्तु आवागमन प्रभावित है जिसके लिये जिला प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की गयी हैं। 
अपर जिलाधिकारी वि/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को जानकारी देते हुये बताया कि आज दिनांक 26.8.2022 को जनपद मीरजापुर में सम्भावित बाढ़ का परिदृश्य गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर 76.724 मीटर, गंगा नदी का खतरे का जलस्तर- 77.724 मीटर गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 4.00 बजे 77.09 मीटर तथा जलस्तर में वृद्धि का दर 3 से0मी0 प्रति घण्टा हैं।
उन्होने बताया कि तहसील सदर में प्रभावित ग्राम कुल 28 ग्राम प्रभावित हैं जिनमे आबादी प्रभावित ग्राम 4 है (मुजेहरा कला, मुजेहरा खुर्द, हरसिंहपुर एवं मल्लेपुर ) आवागमन प्रभावित ग्राम 13 हैं एवं फसल प्रभावित ग्राम ग्यारह है। तहसील सदर मे राहत कार्य का विवरण प्रभावित ग्रामों में कुल 17 नाव एवं 1 मोटरबोट संचालित है । तहसील सदर में 14 बाढ़ चैकियां क्रियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाद चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है । उपरोक्त के अतिरिक्त प्रशासन द्वारा बाढ़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से समस्त विभागों से समन्व्य करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचायी जा रही है।
इसी प्रकार तहसील चुनार में प्रभावित ग्राम – कुल 7 ग्राम प्रभावित हैं जिनमे आवागमन प्रभावित ग्राम 6 (धनैता, समसपुर, टम्मलगंज, जलालपुरमाफी, गांगपुर एवं बगही) हैं एवं फसल प्रभावित ग्राम 1 हैं । तथा तहसील चुनार में राहत कार्य के सम्बन्ध में बताया कि तहसील चुनार में प्रभावित ग्रामों में कुल 11 नाव संचालित है। तहसील चुनार मे 23 बाढ़ चैकियां क्रियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाद चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है । उपरोक्त के अतिरिक्त प्रशासन द्वारा बाढ़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से समस्त विभागों से समन्व्य करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचायी जा रही है।
उन्होने बताया कि जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए निम्नांकित दूरभाष संख्या 05442 – 253630, 256357 पर सूचना दी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रभावित ग्रामों में उपजिलाधिकारी सदर एवं चुनार तथा तहसीलदार सदर एवं चुनार द्वारा निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, तहसीलदार सदर अरूण गिरी उपस्थित रहें।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!