आगमन

उप मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण एवं निरीक्षण की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की बैठक

भदोही।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने जनपद के सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो को अवगत कराते हुये कहा है कि कि उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उ0प्र0 शासन-लखनऊ द्वारा दिनांक 16.09.2022 को जनपद भदोही में भ्रमण एवं निरीक्षण कार्य किया जायेगा। उनके द्वारा उक्त तिथि को पूर्वाह्न 11:40 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में उद्यमियों एवं जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एव समीक्षा बैठक तथा 03:45 बजे ग्राम पंचायत गजधरा में जनचौपाल/निरीक्षण का आयोजन एवं कुछ महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी ने भी उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि कि उप मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत सभी विभागध्यक्षों द्वारा सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक एवं गजधरा चौपाल/ निरीक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!