यूपी स्पेशल

एक अक्टूबर को यूपी के सभी जनपदों में पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिया जायेगा ज्ञापन: बी पी सिंह रावत

मिर्जापुर। 
 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश इकाई का विस्तार किया गया। लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता/बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत उपस्थिति रहे। बी पी सिंह रावत ने जोर देकर कहा है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि 1 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन प्रेषित करेगे। नवंबर माह में प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन लखनऊ की सड़को पर यूपी के कार्मक पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द करेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी विनोद कनोजिया ने की।
बैठक में सभी के सहयोग से प्रदेश कार्यकारणी का नए स्वरूप में गठन किया गया, जिसमें प्रदेश संरक्षक राम लाल यादव, यू पी सिंह, भाई लाल,  प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह (प्रीतम), वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्युष द्धिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश अग्रहरि, प्रदेश महामंत्री  भारतेंदु यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी चिंतामणी पांडेय, प्रचार सचिव इजहार अली, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मीना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुधा यादव, गोरखपुर मंडल प्रभारी रूपेश श्रीवास्तव, विंधांचल मंडल से मंडल प्रभारी शिव नारायण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, मंडल मंत्री राम कृष्ण त्रिपाठी, बरेली मंडल प्रभारी डा छोटे लाल, बरेली मंडल अध्यक्ष अहिबरन सिंह गौतम आदि सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्ष करने के लिए संकल्प लिया, जिसमे प्रदेश के अनेकों कार्मिक संगठनो के पदाधिकारी एवं कार्मिक सामिल हुए।
।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!