गोरखपुर

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारतेन्दु यादव का गोरखपुर प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

गोरखपुर।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश इकाई के नव निर्वाचित प्रदेश महामंत्री भारतेन्दु यादव का गोरखपुर प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय महामंत्री/ राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष मणि त्रिपाठी,राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष/ मंडल प्रभारी गोरखपुर के रुपेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर के जिला सह संयोजक/ पूर्व महामंत्री दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री नीरज शाही, प्रदेश मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय द्वारा सर्किट हॉउस गोरखपुर पर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उपरोक्त पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है जिसके लिए गोरखपुर से शिक्षक कर्मचारी नेता भारतेन्दु जी के नेतृत्व में हम सभी कर्मचारी को पुरानी पेंशन योजना बहाली की उम्मीद जगी हैं।
प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि एक अक्टूबर को प्रदेश के 75 जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए सभी जिला मुख्यालयों शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन प्रेषित करेगे और् नवंबर माह में प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन लखनऊ की सड़को में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द करेगे।

स्वागत कार्यक्रम में लखनऊ से चल कर आये लघु सिचाई के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पाल, महामंत्री अरुण शुक्ला, बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहराब आजमी, सम्प्रेशक अंबरीश मिश्रा ने प्रांतीय महा मंत्री भारतेन्दु यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर पुरानी पेंशन की लड़ाई मिल कर लड़ेंने का संकल्प लिया।
स्वागत कार्यक्रम मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष मणि, मंडल प्रभारी रुपेश श्रीवास्तव, प्रचार सचिव इजहार अली, मीडिया प्रभारी चिंतामणि पाण्डेय, रमेश मणि त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, नीरज शाही, अजय मिश्रा, प्रिंस इंद्र मणि, चंद्रभान प्रसाद, अमरेंद्र शाही, सुरेश पासवान, गिरजेश शाही, रंजीत सिंह, मो आसिम सहित अखंड भारतीय युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष गोरख सिंह, आकाश प्रताप यादव, ऋषिकेश सिंह व सेफशाप परिवार से डायमंड लीडर अरविंद यादव, रजनी राय, कमलेश कुशवाहा, रेनू शुक्ला, अनीता शर्मा व विश्वजीत सिंह सहित सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!