आगमन

देवरहा बाबा आश्रम पर 12 अक्टूबर को होगा RSS प्रमुख मोहन भागवत का आगमन

मिर्जापुर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बारह अक्टूबर को विन्ध्यधाम क्षेत्र में होंगे। विन्ध्याचल स्थित माँ विन्ध्यवासिनी देवी के मन्दिर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित देवरहा बाबा आश्रम में करीब पाँच घण्टा समय व्यतीत करेंगे।

ऐसी जानकारी आश्रम के जिम्मेदार लोगों से प्राप्त हुई है। हालाकि संघ प्रमुख का यह व्यक्तिगत कार्यक्रम है। बता दें कि उनके आगमन की तैयारी में दो दिनों से आश्रम की साफ सफाई का प्रबन्ध नगरपालिका प्रशासन द्वारा किया रही है। संभावना यह भी जताया जा रहा है कि इस दौरान माँ विन्ध्यवासिनी के चरणों मे शीश झुकाकर आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!