मीरजापुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मड़िहान, मीरजापुर एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, देवरीकलां, मड़िहान, मीरजापुर में ‘बेटियां बने कौशल’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मड़िहान, मीरजापुर में कबड्डी व खो-खो खेल, भाषण प्रतियोगिता, बालिकाओं से संबंधित कानूनी पर जागरूकता कार्यक्रम, वन स्टाप सेन्टर की कार्य प्रणाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंग आधारित हिंसा पर जानकारी, बाल विवाह विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो यथा 1090, 181, 1098, 112 आदि की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीचा, महिला कल्याण विभाग से पूजा मौर्या, नगीना सिंह, सीता सिंह, दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) व अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इसी क्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवरीकलां, मड़िहान, मीरजापुर में भी महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं के जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंग आधारित हिंसा पर जानकारी, बाल विवाह विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो यथा 1090, 181, 1098, 112 आदि की जानकारी दिया गया। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाध्यापिका दीपा व महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के स्वाती, स्वेच्छा, अर्चना, दीपक प्रजापति व अन्य लोग उपस्थित रहे।
अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर ‘बेटियां बने कौशल’ विषय पर आयोजित किया गया विभिन्न कार्यक्रम
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



