क्राइम कोना

ससुरालियों ने दामाद को मारपीट कर किया घायल

मिर्जापुर। 
जिगना थाना क्षेत्र के रसौली गांव में ससुरालियों ने दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी ज्ञान प्रकाश बिंद 42 पुत्र राम आसरे आगरा में ड्युटी करता है। दीपावली पर वह घर आया था। बुधवार की दोपहर में वह जिगना बाजार जाने के लिए गांव के बाहर निकला था। तभी बाइक सवार युवकों ने घेरकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उनके साथ एक महिला भी थी। घायल ने प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के माड़ा बघौरा गांव निवासी धर्मराज विजय बहादुर, राममिलन और सीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!