आगमन

कांग्रेस ने चुनाव के माध्यम से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है: अजय राय

0 सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अजय राय को माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
अहरौरा, मिर्जापुर। 
   कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय शुक्रवार को अहरौरा पहुंचे। क्षेत्र के महुली चौराहा पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आनंद जायसवाल ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ उनको माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अजय राय संगठन के मजबूती के लिए व किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी से सोनभद्र जा रहे थे। इसी बीच वह अहरौरा रुके।
       अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को लेकर विपक्षियों की ओर से कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद है। कांग्रेस ने इस बात को साबित कर दिया कि पार्टी फोरम पर लोकतांत्रिक मूल्यों की कद्र की जाती है। कांग्रेस ने चुनाव के माध्यम से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। अब तक यह कहा जाता था कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति नहीं हो सकता, जो कि गलत साबित हुआ।
  महंगाई को लेकर बीजेपी पर वार करते हुए अजय राय ने बीजेपी की तरह उनकी पार्टी में अध्यक्ष थोपा नहीं जाता है, बल्कि चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होता है। कहाकि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले थे। इस यात्रा के सकारात्मक परिणाम  देखने को मिला। आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर बेहद परेशान हैं।
    उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के तहत 5 किलो राशन मिलने से लोगों की समस्या दूर नहीं होने वाली है। लोगों को रोजगार चाहिए। कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा एक क्रांति के आगाज के तौर पर आने वाले दिनों में जानी जाएगी। इस मौके पर आनंन्द जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजेश शाहनी, मिठाई लाल श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह, सभासद इरशाद आलम, बनारसी अग्रहरि, इंद्रदेव शर्मा, वीरेंद्र सिंह उर्फ राजू महादेव, नीरज पाण्डेय, कमला प्रजापति, राजू प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!