घटना दुर्घटना

गौरा और नरोईया साधन सहकारी समिति के सचिव सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर।

सड़क हादसे मे छानबे ब्लाक के गौरा और नरोईया साधन सहकारी समिति के सचिव गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को बिहसड़ा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिगना थाना से चंद फर्लांग दूरी पर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर ओवरब्रिज के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मामूली रूप से घायल दूसरा बाइक सहित मौके से भाग निकला। सोमवार की रात दस बजे कोलेपुर साधन सहकारी समिति के सचिव गौरा गांव निवासी पुष्प राज सिंह 42 एवं नरोइयां समिति के प्रभारी सचिव राकेश यादव 46 के साथ घर वापस लौट रहे थे। वे दोनों जनपद मुख्यालय पर धान क्रय केन्द्र का डिजिटल सिग्नेचर व इपास मशीन लेने गए थे।

बताया जाता है कि ज्यों ही जिगना ओवरब्रिज के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही बाईक से भिड़ंत हो गई। गम्भीर रूप से घायल पुष्पराज सिंह को बिहसड़ा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अफरातफरी के माहौल में अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा चालक बाइक समेत फरार हो गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!