ग्रह नक्षत्र

पूर्ण चंद्रग्रहण लग रहा आज, जाने सही समय और क्या करे क्या न करें

0 भारत में दोपहर 2:39 बजे से शुरू

नई दिल्ली।

साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मंगलवार को दिखाई देगा। हालांकि, इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान से दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:39 बजे शुरू होगा और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर बाद 3:46 बजे प्रारंभ होगी। पूर्ण अवस्था का अंत शाम 5:12 बजे और आंशिक अवस्था का अंत शाम 6:19 बजे होगा।

■ भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

■ भारत में अगला चंद्रग्रहण अगले साल 28 अक्तूबर, 2023 को लगेगा, लेकिन यह आंशिक होगा।

क्या होता है चंद्र ग्रहण?
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। ये तीनों उस वक्त एक सीध में होते हैं, ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है।

● चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ना बनाएं और ना ही खाएं।

● चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए ।

● चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

● चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

● चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।

क्या करें?

● चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुसली के पत्ते जरूर डालने चाहिए।

● चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें।

● चंद्र ग्रहण के दौरान सहवास ना करें और ना ही झगड़ा करें।

● चंद्र ग्रहण के दौरान किसी के भी बारे में बुरा ना सोचे,ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी मन में घर करती है, जो कि होनी नहीं चाहिए।

ग्रहण काल में करें इन मंत्रों का जाप

■ ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:

■ ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:

■ ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:

■ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।

■ ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

।

चन्द्रमा के तांत्रोक्त मंत्र

• ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।

• ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।

• ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!