क्राइम कोना

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे व चली गोली: एक की मौत, 15 जख्मी

मिर्जापुर।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट व चली गोली में 15 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से 3 अन्य घायल हैं। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 15 से अधिक लोग घायल हुए बताए गये हैं।

जानकारी के मुताबिक अघौली गांव में विनोद कुमार पांडे और जगदीश पांडे आपस में पट्टीदार है। दोनों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ है। जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चली।

मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को उपचार के लिए मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने एक पक्ष के धर्मेंद्र कुमार पांडे 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। मारपीट में दोनों पक्षों से 15 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!