यूपी स्पेशल

उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश 2023 की सूची की जारी, देखे कब कब रहेगा अवकाश

0 साल 2023 की सूची मे 14 नवंबर को विभाग मे बंदी न होना कार्मिको को  खल रहा

लखनऊ।  

उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश 2023 की सूची जारी कर दी है। साल 2023 के लिए 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 2023 में 31 निर्बंधित अवकाश भी होंगे। हालांकि डीएम अपने स्तर से 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। वहीं अधिक स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की जरुरत होने पर शासन की पहले से अनुमति लेनी होगी।

राज्यपाल ने वर्ष 2023 अर्थात शक संवत 1944-1945 एवं विक्रम संवत 2079-2080 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तिथियां घोषित की हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने लिस्ट जारी कर दी है। हालाकि इस वर्ष की तरह अगले वर्ष भी दीपावली की छुट्टी मे एक दिन बीच मे बंदी नही रखी गयी है।

मसलन दूर के कर्मी अधिकारी अगले साल दीपावली का भरपूर आनंद लेने के लिए इस दिन अधिकतर छुटटीया लेगे। 12 नवम्बर को दीपावली, 13 नवम्बर को गोवर्धन पूजा 14 नवम्बर को विभाग खुले रहेंगे और फिर 15 नवंबर को भैया दूज का अवकाश है। 14 नवंबर को विभाग मे बंदी न होना सरकारी कर्मियो को खल रहा है।

  

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!