नगर निकाय: चुनावी चकल्लस

केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग को मिला: बृजभूषण सिंह

मिर्जापुर। 
नगर के बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के तत्वावधान मे नगर निकाय चुनाव 2022 के तैयारी के लिए बसही वार्ड नंबर 24 की वार्ड बैठक का आयोजन किया गया। वार्ड बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी  के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो हर तबके के‌ लोगों को साथ लेकर देश के विकास में कार्य कर रहा हैं। हमारी सरकार की जो भी योजनाएं हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला गैस आदि हर‌ वर्ग के लोगों को निष्पक्षता से डिजिटल माध्यम से दिया जा रहा हैं। किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खाते में एक बटन दबाकर सीधे करोड़ों रुपए भेजा जा रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और हम सभी यह जानते हैं कि जनता इस नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष हो या सभासद भाजपा की ही चुनेगी तभी वार्डों का विकास संभव है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर पश्चिमी मंडल के मंडल प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने किया तथा इस वार्ड के वार्ड प्रभारी अविनाश यादव एवं वार्ड अध्यक्ष विजय यादव ने यह आश्वासन दिया कि इस बार बसही वार्ड की जनता की मदद से हम लोग इस वार्ड में भारतीय जनता का जो भी प्रत्याशी होगा, उसे विजय श्री दिलाएंगे एवं इस वार्ड में कमल खिलाएंगे।
 नगर पालिका मिर्जापुर के नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक संजय यादव ने कहा कि इस बार हमारी पूरी कोशिश है कि सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय हो, जिससे कि नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम के आयोजन में बसही वार्ड निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री इंजीनियर विवेक बरनवाल का विशेष योगदान रहा तथा उन्होंने बसही वार्ड के जनता से अपील की कि इस बार इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई बनाकर वार्ड के विकास में अपना सहयोग दें।
वार्ड बैठक में नगर पश्चिमी मंडल के महामंत्री नितिन विश्वकर्मा, सतीश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मंडल मंत्री सूरज निषाद, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश मौर्या, अनिल जयसवाल, दिलीप यादव, नंदलाल यादव, विनोद निषाद, जगदेव निषाद, भगवान दास, लक्ष्मी शंकर यादव आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!