खास खबर

महिला निर्मित विभिन सामानों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवम् डिस्काउंट सेल का शुभारंभ

मिर्जापुर। 

शिवाला महंत स्थित सहेली बुटीक में शनिवार को सायं महिलाओं द्वारा निर्मित विभन्न प्रकार के सामानों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवम् डिस्काउंट सेल का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी की विशेषता हाथ की कढ़ाई से बने आइटम्स है।

   उल्लेखनीय है कि नगर स्थित सहेली बुटीक पिछले दो दशकों से जनपद वासियों की सेवा कर रहा है। यहा के हाथ की कढ़ाई की बेड शीट, पैच वर्क रजाई, कुशन कवर, टेबल रनर, डायनिंग टेबल कवर, पोटली बैग्स, सूट,कुर्ती, बेबी लिनेन, मस्नद कवर इत्यादि समाज की हुनरमंद किन्तु वंचित महिलाओं द्वारा तैयार किया जाता है। संस्था सर्ड्स की चीफ़ एक्जीक्यूटिव एवं प्रोमोटर प्रो डाॅ ज़ीशान अमीर ने बताया कि दस्तकारी एक हुनर है जिसे सहेली बुटीक, महिलाओं द्वारा अर्जित अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाना चाहता है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!