खेत-खलियान और किसान

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित: विधायक

0 अहरौरा भाजपा मंडल ने मनाया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन
अहरौरा, मिर्जापुर।
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने नगर क्षेत्र के भाजपा मंडल कार्यालय अहरौरा पर बुधवार को किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान विधायक द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
     मुख्य अतिथि ने कहाकि भाजपा सरकार में किसानों के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजना के माध्यम से उनके सम्मान को बढ़ाया है। जिससे किसान खुशहाल हुए हैं। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ ही बीज और उर्वरक व्यवस्था भी सुनिश्चित किया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित है।
कहा कि आज हमारे भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी योगी आदित्यनाथ जी ने किसानो की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रहे है, किसानो को बीज, खाद तथा सोलर पंप भारी अनुदान पर किसानों को दिया जा रहा है। किसानों का धान क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद कर 72 घंटे के भीतर उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है, नहरो का पानी टेल तक पहुंच रहा है, हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान लिए संकल्पित है।
        भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के आशा और विश्वास पर खरी उतरी है और किसानों की आय दुगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था से किसानों का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम की सम्मेलन में अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह बहादुर व संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अहरौरा महेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वेदप्रकाश, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष स्वेता सिंह, महामंत्री जयकिशन जायसवाल, संतोष पटेल, पारस नाथ अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, विनोद सोनकर, कुमार आनंद, उमेश केशरी, मनोज सोनकर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!