संत रविदास नगर भदोही

डीआईजी ने तहसील औराई पर आमजन की समस्याओं को सुना

मिर्जापुर। 
    शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर डीआईजी मिर्जापुर आर.पी. सिंह ने भदोही के औराई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों को सुना तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा  निर्धारित समयावधि के भीतर  किए जाय तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित ना हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो। भूमि विवाद, चकरोड , अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कर निस्तारण करें। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में ना होने पाए यह संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व कानूनगो सुनिश्चित करें।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील औराई, भदोही में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गयाl जिन विभागों की अन्य शिकायतें हैं जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें।   अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है। इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कोई भी फरियादी किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत पर किये गये समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस व राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!