घटना दुर्घटना

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार गंभीर

राजगढ़, मिर्जापुर।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बीती रात ददरा बाजार के पास अनियंत्रित कार पेड़ में टकरा गई।  कार सवार चार लोग घायल हो गए।सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।जहा हालत गम्भीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी राजेन्दर 38 वर्ष, सुरेन्दर 35 वर्ष, श्रेयांश 5 वर्ष तथा दीपनगर निवासी श्याम 36 वर्ष सोमवार की शाम करौदा गांव में अपने रिश्तेदार के यहा बहुभोज में सम्मिलित होने के बाद देर रात अपने घर भीटी जा रहे थे। ददरा बाजार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। कार सवार राजेन्दर, सुरेन्दर, श्रेयांश व श्याम गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को अंत्यत्र रेफर कर दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!