ज्ञान-विज्ञान

किसान दिवस पर असंगठित क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिको की जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवम नवप्रवर्तन व्याख्यान सम्पन्न

  • मिर्जापुर।

विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय के आदेशानुसार असंगठित क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिको की जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। आज के दिन इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक किसान उपस्थित होकर इसका लाभ ले सके।प्रदर्शनी का निरिक्षड जिला अधिकारी दिव्या मित्तल एवम मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीयस ने किया।

प्रदर्शनी का मूल्यांकन कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के वैज्ञानिक डॉक्टर जे पी रॉय, डॉक्टर यस यन सिंह, कृषि अभियंत्रिकी केवैज्ञानिक डॉक्टर यस के गोयल,संजय श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार पर प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, द्वितीय पुरस्कार लक्षणधारी बिंद, रोहित मौर्य तृतीय आर्यन प्रसाद, शशिकांत विश्वकर्मा एवम सांत्वना पुरस्कार योगेंद्र कुमार, बुधु राम, दिवाकर सिंह, चंदन मौर्य, हिमांषु सिंह को प्रदान किया गया।

सभी चयनित प्रतिभगियों की निर्धारित धनराशि प्रथम वाले को 2500, द्वितीय को 1500 एवम तृतीय को 1000 एवम सांत्वना पुरस्कार वाले को 500 रुपये की धनराशि खाते में भेज दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी नवप्रवर्तक को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीयस एवम कृषि विज्ञान के निदेशक यशवंत सिंह ने प्रमाद पत्र एवम स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी के नवप्रवर्तन केंद्र के कार्यक्रमो के कार्यकर्मो को जनपद में क्रियान्वित करने की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जे पी रॉय कृषि विज्ञान केंद्र, यस यन सिंह, डॉक्टर यस यन सिंह ने नव प्रवर्तन पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में किसान दिवस पर आए जनपद के किसानों, विभिन्न विभागों के अधिकारी गण लगभग 2200 लोगो ने भृमण किया।इस कार्यक्रम में सोमेश मिश्र, आर्यन, ओनम सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!