ज्ञान-विज्ञान

जिला स्तरीय बाल सृजनात्मक एवम नवप्रवर्तन कर्यशाला का आयोजन, वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता एवम पोस्टर प्रतियोगिता में नवप्रवर्तको ने दिखाई प्रतिभा

मिर्जापुर।
 विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा  संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बाल सृजनात्मक एवं नवप्रवर्तन कार्यशाला के साथ विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवम कलाम साहब के चित्र पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजकीय इंटर कालेज सभागार में गुरुवार को किया गया।
                               कार्यक्रम का उदघाटन ओम प्रकाश उपाध्याय जिला सूचना अधिकारी, राजकुमार दीक्षित प्रधानचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, डॉक्टर के येन त्रिपाठी पूर्व विभागध्यक्ष गणित, जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय, चंद्रमा प्रसाद ओझा ने सरस्वती एवम डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवम विज्ञान दीप प्रज्ववलित कर किया।
                      कार्यक्रम के बारे में जानकरी देते हुए जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कलाम साहब के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि जिंदगी में अपनी गडित को मजबूत करने की जरूरत है। मैथमेटिक्स प्रकृति की भाषा है। डॉक्टर के यन त्रिपाठी ने डॉक्टर कलाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यदि आपको जीवन मे चमकना है तो अपने को तपाना भी पड़ेगा।
 प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित ने सभी प्रतिभागी एवम अतिथि विशेषग्यो का स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मॉडल में जूनियर वर्ग में 38, एवम सीनियर वर्ग में 68 मॉडल प्रदर्शित किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 60 एवम सीनियर वर्ग में 78 छात्र एवम छात्राओं ने प्रतिभगिता की। इस कार्यक्रम में कुल 54 विद्यालयों के 370 बच्चे एवम 70 अध्यापकों ने प्रतिभगिता की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर यस एन सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार गोयल, डॉक्टर के यन त्रिपाठी, चंद्रमा प्रसाद ओझा ने किया।
डॉक्टर यस एन सिंह, डॉक्टर यस के गोयल ने नवप्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान दिया। सत्य नारायण प्रसाद ने अध्यापकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभगिता के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में मॉडल में जूनियर वर्ग में रमेश कुमार आर्य शिशु मंदिर अहरौरा प्रथम, दीपक मौर्य द्वितीय, सौरभ विश्वकर्मा तृतीय, प्रीतम कुमार नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा, विजेंद्र भारतीय आर्य शिशु मंदिर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।                       सीनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में मॉडल में करीन परवीन सुंदर मुंदर प्रथम,समसुदीन राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, सौम्या मिश्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरौधा तृतीय,सार्थक वर्मा एवम शशिकांत को सांत्वना पुरस्कार मिला।                  पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित मौर्य गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर प्रथम, मेखला आनन्द आर्यकन्या इंटर कॉलेज द्वितीय, अंकित मौर्य राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर तृतीय एवम उत्साह राज, शिवजीत को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग पोस्टर में सौरभ सिंह अमर ग्लोबल स्कूल प्रथम, जान्हवी मिश्र सुंदर शिक्षा निकेतन द्वितीय, प्रिया पटेल तृतीय, आस्था सिंह सेंट थॉमस स्कूल चुनार, आस्था अमर ग्लोबल स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।                                   कार्यक्रम में प्रयागराज से आये डॉक्टर दी के सिंह ने वाटर मॉडल राकेट के द्वारा वैज्ञानिक जानकारी दी।  इस कार्यक्रम में मॉडल में प्रथम पुरस्कार के लिए 2500, द्वितीय पुरस्कार 1500 तृतीय को 1000 एवम 500 रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए खाते में प्रदान किये जायेंगे।
      सभी अतिथियों को को जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में राज्य स्तर में प्रतिभागी गाइड निधि वर्मा कंपोजिट विदयालय देेवरी, प्रभाकर नाथ शुक्ल सेंट थॉमस स्कूल चुनार एवम अखिलेश वर्मा आर्य शिशु मंदिर को विज्ञान किट  पर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में शिवराम शर्मा ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में यथार्थ पांडेय, शोमेश मिश्र, रोहित मौर्य, आर्यन प्रसाद, विनायक मिश्र, शिवांग मिश्र, अनुज, रमा शंकर, ओमकुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!