भदोही

सिविल डिफेंस व नागरिक सुरक्षा संगठन की हुई औपचारिक शुरुआत; डीएम एसपी ने सभी को कैप पहनाकर संगठन के बारे में दी जानकारी

भदोही।

नववर्ष के शुभारंभ पर सोमवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने पांच नागरिकों को कैप पहनाकर उनको वालिंटियर बनाया। इसके जरिए उन्होंने सिविल डिफेंस व नागरिक सुरक्षा संगठन की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर डीएम व एसपी ने गोपाल सोनकर, मो.शाहिद खां, रमेश पासी, मनोज कुमार गुप्ता व विनीत बरनवाल को कैप पहनाया।

डीएम ने सिविल डिफेंस व नागरिक सुरक्षा संगठन के उपयोगिता व प्रासंगिकता पर बल देते हुए बताया कि सिविल सोसाइटी जनता के द्वारा, जनता के लिए,जनता का मनोबल बनाए रखते हुए मानवीय या प्राकृतिक आपदा को रोकने या प्रभाव कम करते हुए प्रशासन व पुलिस की मदद करता है। “सिविल डिफेंस” खतरों के खिलाफ नागरिक आबादी की रक्षा करने और शत्रुता या प्राकृतिक आपदाओं के तत्काल प्रभाव से उबरने और इसके अस्तित्व के लिए आवश्यक शर्तों को प्रदान करने के उद्देश्य से मानवीय कार्यों के प्रदर्शन को दर्शाता है। सिविल डिफेंस में इंटरनेशनल सेट-अप है। यह मानवीय कार्य के रूप में माना जाता है।

एसपी डॉ.अनिल कुमार ने सिविल डिफेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सिविल सोसाइटी के वॉलिंटियर्स मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में आपातकालीन संचालन सिद्धांतों-रोकथाम, शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया या आपातकालीन निकासी और पुनर्वास के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाते हैं। सिविल डिफेंस का संगठन बाढ़, अग्निकांड, रोड एक्सीडेंट, भगदड़ आदि जैसे मानवीय व प्राकृतिक आपदाओं में मानव जीवन के बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों को कैजुअल्टी सर्विस प्राथमिक चिकित्सा भी दी जाती है। प्रशासन की तरफ से सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी योगेंद्र साहू व पुलिस की तरफ से प्रभारी निरीक्षक एलआईयू नरेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

डीएम व एसपी ने जनपद के युवाओं, समाजसेवियों, छात्रों, प्रबुद्ध जनों व जनमानस से अपील किया है कि वे स्वेच्छा से सिविल डिफेंस का वॉलिंटियर्स बनकर जनहितार्थ में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करें। आज डीएम कक्ष में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से वॉलिंटियर्स बनने के लिए अपना नामांकन कराया। नोडल अधिकारी योगेंद्र साहू ने बताया कि जल्द ही सिविल सिविल डिफेंस की बैठक कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!