विन्ध्याचल मण्डल: मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही

विन्ध्याचल मंडल में दिसंबर माह में 61 बिछड़े दम्पत्तियों को साथ रहने को किया गया राजी 

0 टूटेे परिवार को जोड़ने का काम कर रहा परिवार परामर्श केन्द्र
0 पति-पत्नी के सम्बन्धों को सुधारने के लिए की जा रही काउंसलिंग
मिर्जापुर। 
       शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में जनपदों में स्थापित वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता हेतु उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के अनुश्रवण का कार्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विन्ध्याचल मंडल में किया जा रहा है। दिसंबर माह में तीनों जनपदों मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही मे कुल 61 बिछड़े दम्पत्तियों को साथ रहने को राजी किया गया।
      परामर्श केन्द्र द्वारा आये हुए दम्पत्तियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने को प्रेरणा दी गयी जिससे दोनों जोडे़ राजी-खुशी के साथ में रहने हेतु तैयार हो गये, माह दिसंबर में जनपद मीरजापुर के माध्यम से कुल-32,जनपद सोनभद्र में कुल-14 तथा जनपद भदोही में कुल-15 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। इस प्रकार परिक्षेत्र स्तर कुल-61बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा अथक प्रयास से मिलाया गया।
       पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल आर पी सिंह के निर्देशन में रेंज के तीनों जनपदों में  परिवार परामर्श केन्द्र मे प्रतिदिन अनेको दम्पत्तियों को महिला पुलिस व समाज सेवीजनों द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। उनके आपसी मतभेदों को दूर कर आपस मे मिलवाया जा रहा है जिससे उनकी जिन्दगी में दोबारा संतुलन आ जाय।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!