मिर्जापुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने दीवानी न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण समस्त अधिवक्ता बन्धु डीबीए अध्यक्ष/सचिव एवं समस्त तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण की राष्ट्रीय मतदाता शपथ ग्रहण ष्हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते है कि ‘‘हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मार्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेगें’’। ‘उन्होने यह भी कहा कि सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता बन्धु एवं समस्त तृतीय व चतुर्थ कर्मचारीगण मताधिकार का प्रयोग करेगें और अपने आस पास पड़ोस को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। मतदाता शपथ समारोह में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चर्तुवेदी, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश श्रीमती रचना अरोरा, विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट जितेन्द्र कुमार मिश्र, विशेष न्यायाधीश/अपर जनपद न्यायाधीश पाक्सो सन्तोष कुमार त्रिपाठी, पंथम अपर जनपद न्यायाधीश चन्द्र शेखर मिश्र, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-2 वायु नन्दन मिश्र, अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-प्रथम लाल बाबू यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय चन्द्रगुप्त यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव, प्रथम एसीजेएम आनन्द कुमार उपाध्याय, अपर सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती प्रज्ञा सिंह, सिविल जज (जूडि0) सुश्री ललिता यादव, अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री गीतिका सिंह, सिविल जज (जू0 डि0) /एफ.टी.सी सुश्री आरथ मिश्रा, सिविल जज ( जू0जि0) /एफ.टी. सी/महिला उत्पीड़न सुश्री प्रिया सिंह, अध्यक्ष डिस्ट्रीक्ट बार एसोसियेशन रामकृष्ण द्विवेदी, सचिव प्रविण कुमार दिक्षित, डीबीए पू0 वैष्णदास उपाध्याय, बिहारी सिंह, बैकुन्ठ त्रिपाठी, नोटरी भारत सरकार श्रीश अग्रहरि, विधान चंद दूबे, गंगाराम यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार त्रिपाठी, अमानउल्ला अन्सारी, सुरेन्द्र कुमार दूबे, यशवन्त कुमार सिंह, विनोद कुमार निला, गिरजा शंकर सिंह, महमूद अमिताभ चम्या, वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार श्रीवास्तव, डीइओ रंजीत कुमार, पीएलवी जयप्रकार सरोज, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार एवं दीवानी न्यायालय के समस्त अति बन्धु व तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारीगण ने शपथ ग्रहण किए और सहयोग प्रदान किए।
न्यायिक अधिकारियो, अधिवक्ताओ व कर्मचारियो ने किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





