बाजार व्यापार

ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट 2023 उद्घाटन कार्यक्रम का विकास भवन में होगा सजीव प्रसारण; जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उद्यमी भी रहेंगे उपस्थित 

मिर्जापुर। 
  10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट 2023 का आयोजन लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा किया जायेगा।
इस सम्मिट में देश विदेश के गृहमंत्री, रेलमंत्री सहित केन्द्रीयमंत्रीगण व देश विदेश शीर्ष हस्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने हेतु प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने की दिश में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति महोदया द्वारा किया जायेगा।
उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्ग निर्देशन में पथरहिया स्थित विकास भवन के आडीटोरियम में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अन्य जनपदीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी भी प्रतिभाग रहेंगे। जनपद के उद्यमियों के द्वारा इन्वेस्टर्स सम्मिट एवं जनपद की इकोनामी बढ़ाने एवं उद्यम लगाने की दिशा में जानकारी भी दी जायेगी।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!