अभिव्यक्ति

राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एकजुट होकर करेंगे संघर्ष: श्यामधर 

चुनार, मिर्जापुर।

नगर कांग्रेस कमेटी के ओर से शनिवार को देवी प्रसाद त्रिपाठी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने नेता राहुल गांधी के विरुद्ध हो रहे कार्यवाई एवं आवास छोडे़ जाने की नोटिस को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहाकि भारत जोडो यात्रा  की सफलता से घबराई भाजपा सरकार का यह सुनियोजित खडयंत्र है। जिला सचिव श्यामधर उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करेगा। नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने कहा कि भाजपा विपक्ष को शुन्य करना चाहती है।

हम कांग्रेस के लोग इस मुद्दे पर जेल भी जानें के लिए तैयार है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु नाथ त्रीपाठी ने कहा कि सरकार का ध्यान महगाई, बेरोजगारी की ओर नही है। इसकी बजाय वह विपक्ष को तोड़ने पर अमादा है। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, देवीप्रसाद त्रिपाठी, अफसर अली, अख्तर अली, रामकिशन शर्मा, प्रतिक त्रिपाठी, धनुर्धर सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!