अभिव्यक्ति

विधानसभा उपचुनाव और नगर निकाय चुनाव कांग्रेस बहुत मजबूती से लड़ेगी: राजेश तिवारी

मिर्जापुर।

9 अप्रैल रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के प्रभारी, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने बैठक लिया।  छानबे विधानसभा के उपचुनाव एवं नगर पालिका के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहाकि विधानसभा का उपचुनाव और नगरपालिका का चुनाव कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूती से लड़ेगी।

हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सीटों पर जीता जाए। श्री तिवारी ने कहाकि होने वाले लोकसभा के चुनाव में तभी हम लोग मजबूती से लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने किया।

बैठक के बाद गुड़हटी के चौराहे पर नुक्कड़ सभा को राजेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई थी। श्री तिवारी कहाकि अडानी की कम्पनी की जाँच से क्यों भाग रही है बीजेपी। तिवारी ने कहाकि 20000 करोड़ रुपए अडानी कंपनी में किसका लगा है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि राहुल गांधी जी को बोलने नही दिया जा रहा है। श्री तिवारी ने कहाकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्टाचार से लड़ने वाले राहुल गांधी से केंद्र की बीजेपी सरकार घबराई हुई जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मोदी एवं अडानी के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।

श्री तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार साजिश के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कराई गई, क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में तमाम मुद्दों को लेकर बोलना चाहते थे।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के प्रभारी मकसूद खान ने कहाकि बीजेपी की सरकार में विकास ठप हुआ है। नौजवान बेरोजगार हुआ है किसान परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। सभा की अध्यक्षता राजन पाठक तथा संचालन राजधर दुबे ने किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत के सदस्य शिव शंकर चौबे, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, सुधाकर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, श्रीमती प्रियंका जैन, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय दुबे, राजधर दुबे, चुनमुन शुक्ला, सोनावर खान, विजय सिंह, जगदीश्वर दुबे, रमेश प्रजापति पप्पू, अमर दुबे, गुलाब पांडे, आयुष शुक्ला, जफर इकबाल, जनार्दन पाठक, विक्रम जैन, शबनम अंसारी, अबरुन निशा? संदीप मिश्रा, मनीष दुबे, राजेश मिश्रा ज्योतिष, इम्तियाज अहमद, राजेंद्र विश्वकर्मा, जनार्दन पांडे, राही बाबा, रेनू गौतम, आदिल गुप्ता, अंसारी, कुंज बिहारी उपाध्याय, अमरनाथ पांडे, अंकित अग्रहरि, अशोक धरकार, सिराज अहमद, द्वारका पाल, मोनू पटेल, स्वरूप सिंह इमरान खान अनुज दुबे कमलेश दुबे मनीष दुबे, रामनाथ दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, अश्वनी दुबे, श्यामधर उपाध्याय, विजय दुबे पहाड़ी, विवेक सिंह, लव-कुश भारती, राजन निषाद, अभिमन्यु सिंह आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!