मिर्जापुर।

जिले के चार नगर निकायों नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, नगर पालिका परिषद चुनार, नगर पालिका परिषद अहरौरा एवं नगर पंचायत कछवा के लिए अध्यक्ष पद के लिए कुल 39 फार्म की बिक्री नामांकन स्थल से की गई। पहले दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन पत्र क्रय किया था, जबकि सभासद पद के लिए 183 लोगों ने नामांकन पत्र क्रय किया।

मंगलवार को दूसरे दिन तक अध्यक्ष के 39 और सभासद के 349 नामांकन पत्र बिक्री किये गये, जबकि सभासद पद के लिए छ लोगो ने अपना नामांकन दाखिल किया। बता दे कि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा नहीं किया था, लेकिन दूसरे दिन से नामांकन का सिलसिला भी शुरू हो गया है।




