नगर निकाय चुनाव

भाजपा प्रत्याशी गुलाब चंद्र प्रजापति के चुनाव कार्यालय का जिलाध्यक्ष एवं नगर विधायक ने किया उद्घाटन 

मिर्जापुर।  

भाजपा से वार्ड नम्बर 6 के सभासद प्रत्याशी गुलाब चंद्र प्रजापति के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ  बथुआ पोखरी के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष  बृजभूषण सिंह, जनप्रिय लोकप्रिय विधायक रत्नाकर मिश्रा, अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुदंर केसरी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने संयुुक्त रूप से किया।

सभी अतिथियों का स्वागत वार्ड के सभासद प्रत्याशी गुलाब चंद्र प्रजापति ने अंगवस्तम पहनाकर  जोरदार स्वागत अभिनन्दन अतिथियों कार्यकर्ताओ का किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने चुनाव कार्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा  भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर सम्पर्क कर अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुदंर केसरी सभासद प्रत्याशी गुलाब चंद्र प्रजापति के पक्ष में कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी मतों से जीताने के लिए आमजनता का आशीर्वाद मांगे।

उन्होंने कहाकि आजादी के बाद मोदी योगी सरकार में चारों तरफ विकाास की गंगा बह रही है। गरीबों को निःशुल्क आवास, फ़्री राशन देने का काम, कोरोना काल में सपा, बसपा, काग्रेस के कार्यकर्ता घर में घसे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर से निकलकर गरीब जनता के बीच जाकर अन्न विवरण, सैनेटाइजर, माक्स विवरण के काम में लगे थे ये जनता है सब जानती है काग्रेस, सपा, बसपा पार्टी के लोग केवलं चुनाव लड़ने के लिए आते है।

लोकप्रिय नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाऐ ,अध्यक्ष सभासद प्रत्याशीयो को भारी मतों से विजयी बनाए। जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं चुनाव जीतने का मंत्र दिया। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा की पिछड़े दलित शोषित वचितो की मोदी योगी सरकार है आज जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संचालन नगर महामंत्री भाजपा नितिन विश्वकर्मा ने किया।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य रूप से प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जाह्नवी तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता विन्दा प्रसाद विश्वकर्मा, अनूप कुमार दुबे झग्गा गुरु, नगर मंत्री प्रशांत पांडेय, बूथ अध्यक्ष अरुण वर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक पवन विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज साहू, शक्ति केन्द्र संयोजक मनोज त्रिपाठी, उमाशंकर मोदनवाल,  विनय प्रजापति, अर्श कक्कड, चंदन बोस, अंकित गुप्ता, सोनु विश्वकर्मा, सुग्रीव भारतीय, राजु विश्वकर्मा, अशोक दुबे, मनोज केशरी, सद्धु यादव, दूधनाथ यादव, मनोज गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, शनि जयसवाल,  अखिलेश मौर्य, रमेश तिवारी, विशाल प्रजापति आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!